फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान से तीस पाउच देशी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पत्यौरा में पुलिस ने छापेमारी कर परचून दुकानदार के घर से देसी शराब के 30 पाउच बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ग्राम पत्यौरा निवासी बड़े पुत्र मदनपाल घर पर ही परचून की दुकान चलाता है। वह दुकान से देसी शराब की ब्रिकी भी करता था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस की। जिस पर रविवार दोपहर एसआई मोहनलाल, एसआई राधेश, एसआई यानेश ने पुलिस बल के साथ बड़े के घर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके पर उसे पकड़ा और उसकी निशानदेही पर घर में बोरी में छिपा कर रखे गए देसी शराब के तीस पाउच बरामद किए। एसओ जितेंद्रमोहन सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें