फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़री पुरवा निवासी मीना कुमारी (25) पत्नी सुनील गुरुवार को घर में आग लगने से झुलस गई थी। उसको बचाने में उसके सास-ससुर भी झुलस गए थे। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार देर रात मीना ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि दस साल पहले उसकी शादी सुनील के बड़ेे भाई सुशील के साथ हुई की। सुशील की मौत हो जाने पर उसने सुनील से कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके कोई संतान नहीं थी। सुनील दस दिन पूर्व घर में विवाद होने पर दिल्ली चला गया था। गुरुवार को उसने खुद को आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन ससुराली आर्थिक तंगी के कारण उसे लखनऊ नहीं ले जा सके। मृतका के भाई प्रमोद ने ससुर व सास पर केरोसिन डालकर उसे जलाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें