प्रधान पुत्र ने बिजली कर्मी को पीटा, रिपोर्ट
हरदोई। बेहटा गोकुल विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी शैलेंद्र कुमार पुत्र लेखराज की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि वह विद्युत उपकेंद्र से टोडरपुर जाने वाली बिजली लाइन को ठीक कर रहा था। तभी ग्राम पंचायत मियांपुर के ग्राम प्रधान रामकांत का पुत्र संतोष साथी राहुल और प्रेम कुमार के साथ आया और उसको बिजली लाइन ठीक करने के लिए साथ चलने को कहा। आरोप लगाया कि उसने इनकार किया तो वह लोग उसे पकड़ ले गए और एक कमरे में बंद कर मारापीटा। विद्युत उपकेंद्र के अन्य कर्मियों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और संविदा कर्मी को छुड़वाया। संविदा कर्मी की तहरीर पर तीनों के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बेहटा गोकुल अमर पाल शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।