फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लती युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम पसिगवां में शराब के लती युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पसिगवां निवासी भारत (24) पुत्र देव सिंह शराब पीने का आदी थी। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। भाई शिवकुमार ने बताया कि भारत शराब पीकर गांव में घूमता रहता था। टोकने पर परिजनों से गाली-गलौज करता था। शनिवार सुबह वह घर से निकला था। कुछ ही देर बाद गांव के बाहर आम के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर उसे सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ उमेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि शराब की लत पूरी न होने पर युवक ने खुदकुशी की है। परिजनों ने किसी भी आरोप से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें