फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने घर में फांसी लगाकार दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के बेहटा-रम्पुरा गांव निवासी हरदेव की 16 वर्षीय बेटी स्वाति की शुक्रवार को मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। दोपहर में मां व पिता खेत से लौटे तो शव देखकर कोहराम मच गया। हरदेव ने बताया कि स्वाति का भाई व एक बहन और है। वह क्षेत्र के एक कालेज में इंटर की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह उसने किसी बात पर स्वाति को डांट दिया था। इसके बाद वह पत्नी व दोनों बच्चों के साथ खेत पर चला गया था। दोपहर में वापस आया तो स्वाति का शव फांसी पर लटकता मिला। एसओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें