फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेकर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी रेलवेकर्मी युवती को शादी का झांसा देकर एक माह तक शोषण करता रहा। अब अधिक दहेज मिलने की बात कहकर दूसरी लड़की के साथ शादी तय होने की बात कह कर तय शादी तोड़ दी है। रविवार को पीड़ित मां-बेटी ने महिला थाना में रेलवे कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर क ोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी दीपक रेलवे विभाग में नौकरी करता है। उसकी तैनाती शाहजहांपुर के रौजा रेलवे स्टेशन पर है। कुछ साल पहले उसके मां-बाप की मौत हो गई थी। दीपक का प्रेम प्रसंग शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती के साथ चलता था। 14 अप्रैल को दीपक युवती के घर जाकर उसकी मां से मिला था। उसने युवती से शादी करने की बात कही। मां ने इस संबंध में बेटी से बात की तो उसने भी शादी के लिए हामी भर दी । दीपक के परिवार में बड़ी बहन है। उसका ससुराल लखीमपुर में है। शादी तय होने के बाद दीपक बहन को लेकर युवती की मां से मिलने गया था। बहन ने दहेज में कुछ सामान बताया था। जिसके लिए युवती क ी मां ने सामर्थ्य के अनुसार होने पर हामी भर दी थी। इसके बाद से दीपक का युवती के घर आना जाना चालू हो गया था । इस दौरान शादी तय होने क ी बात कहते हुए दीपक ने युवती के साथ संबंध भी बना लिए था। करीब एक माह से दीपक का युवती के घर लगातार आना जाना हो रहा था। अक्सर रात में खाना खाकर वह युवती के घर पर ही रुक जाता था। 15 जून को दीपक ने युवती की मां को फ ोन कर बताया कि उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई है। जहां पर काफी दहेज मिल रहा है। अचानक इस प्रकार की बात सामने आने से युवती क ी मां बदहवास हो गई। फोन पर दीपक को समझाने का प्रयास किया तो फोन काट दिया। पीड़ित मां ने दीपक की बहन को फोन किया और बात करने का प्रयास किया। इस पर बहन ने दूसरी जगह शादी तय होने पर चार पहिया वाहन और आठ लाख रुपये मिलने की बात कही। उसकी बहन ने कहा कि यदि इतना दहेज दे सकती हो तब ही शादी होगी। पीड़ित मां ने उनकी मांग पूरी कर पाने में असमर्र्थता जताई। इस पर बहन ने कहा कि भाई को उसकी बेटी पसंद नहीं है। इसके चलते शादी नहीं हो सकती। पीड़ित मां-बेटी ने रविवार को महिला थाने में तहरीर देकर दीपक के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ महिला थाना प्रभारी कनक लता दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- दहेज अधिक मिलने पर तोड़ दी शादी
- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर का निवासी है रेलवे कर्मी
- रेलवे कर्मी ने बहन के साथ युवती की मां से मिलकर तय की थी शादी
- शादी तय होने के बाद से युवती के घर शुरू हो गया था आना-जाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें