फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से रुपये, गहने समेत लाखों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज में शनिवार रात चोरों ने घर से रुपये व गहने समेत दो लाख से ज्यादा का सामान पार कर दिया। चोर आंगन की दीवार फांदकर घर में घुसे थे। कमरे में आलमारी व बक्से के ताले तोड़कर सामान समेट ले गए। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर भाग निकले। घटना के वक्त घर के सदस्य छत पर सोए थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली के दुर्गागंज निवासी अखिलेश चंद्र बड़े काश्तकार हैं। उनके परिवार में पत्नी मिथिलेश के अलावा तीन बेटे अनुजेश, योगेश व अभिषेक और दो बेटियां हैं। तीनों बेटे मथुरा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार को बड़ा बेटा अनुजेश घर आया था। रात को खाना खाने के बाद अखिलेश, पत्नी, बेटा व दोनों बेटियां छत पर सोने गए थे। पत्नी ने मेन गेट में कुंड लगाकर ताला डाल दिया था, और कमरे के दरवाजें में कुंडी लगाई थी। रविवार सुबह करीब छह बजे वह नीचे आईं तो मेन गेट खुला था। ताला जमीन पर पड़ा था। इसके साथ ही कमरे का दरवाजा भी खुला था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर में चोरी होने की जानकारी होने पर अखिलेश व परिजन पहुंचे। कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले टूटे थे। उसमें रखे रुपये व गहने चोरी हो गए थे। अखिलेश के अनुसार चोर आंगन की दीवार फंादकर घर में घुसे और चोरी के बाद मेन गेट का ताला तोड़कर निकल गए। अखिलेश ने कोतवाली पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि चोर नौकरी कर बेटे के लाकर अलमारी में रखे 90 हजार रुपये, एक हार, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाला, दो अंगूठी, मंगल सूत्र, एक जोड़ी पायल समेत करीब दो लाख का सामान समेट ले गए। प्रभारी कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


- बिलग्राम कोतवाली के दुर्गागंज में हुई चोरी की वारदात
- छत पर सोए थे घर के सदस्य, सुबह हुई जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें