गेस्ट हाउस के पास जुआ खेल रहे पांच गिरफ्तार
मल्लावां। पुलिस ने शुक्रवार रात नगर के एक गेस्ट हाउस के पास से पांच लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को जुआ खेलने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पठानटोला निवासी राहत अली, मोहिद्दीनपुर निवासी महेंद्र कुमार, कजीटोला निवासी रहीश व मोहल्ला मिर्जापुर निवासी सुनील और शकील बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तीन हजार रुपये व ताश की गड्डी बरामद की गई। कोतवाल दीपक सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो