फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्राम तेंदुआ निवासी एपी (25) पुत्र रामचंद्र अविवाहित था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता और भाइयों के साथ खेती में हाथ बटाता था। शुक्रवार को गांव में एक युवक से उसका विवाद हो गया। जिसकी शिकायत युवक ने उसके परिजनों से की थी। घर पहुंचने पर परिजनों ने उसे डांट दिया था। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एपी घर से निकल गया। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। जिस पर परिजनों ने तलाश शुरू की। घर से कुछ दूर बने अहाते में उसका शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामला खुदकुशी का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें