पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर गांव निवासी रामस्वरूप सोनी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसके बेटे दिलीप उर्फ सूरज सोनी की राभा गांव में सराफा की दुकान है। शनिवार शाम दुकान बंद करने के बाद से उसका बेटा सूरज लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। मोबाइल भी बंद है। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दिलीप के मोबाइल की लॉस्ट लोकेशन अब्दुल्ला नगर में मिली है। जांच के दौरान पता चला है कि दिलीप को किसी को जेवर देने जाना था। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।