फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिट्टी तेल डिपो के मुनीम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। हरियावां ब्लाक के केरोसिन डिपो के मुनीम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह देहात कोतवाली के मढ़िया प्राथमिक स्कूल में बेहोशी हालत में मिला था। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।


शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदबेहटा निवासी सतीश चंद्र शर्मा (35) पुत्र अशोक शर्मा हरियावां में केरोसिन डिपो पर मुनीम था। परिवार में पत्नी कमला के अलावा तीन बेटी व एक बेटा सत्यम है। बुधवार की सुबह वह ड्यूटी जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया प्राथमिक स्कूल के अंदर वह बेहोशी की हालत में मिला। ग्रामीणों ने उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों को स्कूल का मेन गेट बंद मिला। सतीश स्कूल परिसर में बेहोश पड़ा था। परिजन उसे निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन शव लेकर घर पहुंचे। गुरुवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसओ राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


संदिग्ध हालात में केरोसिन डिपो के मुनीम की मौत
- शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदबेहटा निवासी था युवक
- हरियावां ब्लाक के केरोसिन डिपो पर था मुनीम
- देहात कोतवाली के मढ़िया प्राथमिक स्कूल में मिला था बेहोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें