फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संडीला। बदायूं के रहने वाले एक युवक ने नगर के मोहल्ला सुम्बाबाग से संचालित प्राइवेट कंपनी के संचालक पर नौकरी के दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना सतागंज के गांव साबीतगंज निवासी मोहित यादव ने शुक्रवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ला सुम्बाबाग स्थित रामा इंटरप्राइजेज के संचालक धर्मेंद्र कुमार ने पिछले वर्ष 12 अक्टूबर को नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 15280 रुपये लिए थे। संचालक ने कहा था कि उसे प्रतिमाह 16 हजार रुपये वेतन देने की बात कही थी। आज तक न तो उसे नौकरी मिली और न ही कंपनी के संचालक धर्मेंद्र कुमार ने उसके रुपये वापस किए। मोहित ने बताया कि वह रुपये वापस मांगने के लिए कई बार चक्कर लगा चुका है। धर्मेंद्र कुमार रुपये मांगने पर लड़ाई झगड़ा करने लगता है। मोहित का आरोप है कि धर्मेंद्र ने दोबारा रुपये मांगने पर उसे जान से मरवाने की धमकी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र व उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


- नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज
- बदायूं निवासी युवक ने कंपनी संचालक पर लगाए आरोप
- युवक का आरोप एक साल से दौड़ा रहा आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें