फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया जेपी गुप्ता का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शराब माफिया जेपी गुप्ता के बेटे सहित दो लोगों को पुलिस ने हरियाणा प्रदेश की शराब के साथ दबोच लिया लेकिन जेपी गुप्ता भाग निकले। शनिवार को पुलिस ने करीब दस लाख रुपये कीमत की 220 पेटी हरियाणा प्रदेश की शराब, नकली रैपर, एक बोलेरो और एक लोडर भी बरामद किया था। पुुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पिहानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश गुप्ता और उनके परिजनों के नाम शराब की कई दुकानों के लाइसेंस हैं। इन दुकानों की आड़ में जेपी गुप्ता कई वर्षों से हरियाणा प्रदेश की शराब की तस्करी कर रहे थे। शनिवार को फिर शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने अवैध शराब की बरामदगी की।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी विपिन कुमार ने मिश्रा ने बताया कि बावन रोड स्थित हरनाम सिंह के भट्ठे के पास से हरियाणा प्रदेश से तस्करी कर लाई गई देशी शराब रखी होने की सूचना मिली। इस पर शहर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह और स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह को दबिश देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने हरनाम सिंह के भट्ठे के पास दबिश दी। एसपी ने बताया कि भट्ठे के पास बोलेरो और एक लोडर खड़ी थी। दोनों वाहनों के पास पिहानी के मोहल्ला कोट निवासी जेपी गुप्ता, उनका बेटा गौरव गुप्ता और हरपालपुर निवासी लाल सिंह बोतलों पर रैपर बदल रहे थे। एसपी ने बताया कि लाल सिंह को पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया जबकि जेपी गुप्ता और और गौरव गुप्ता भाग निकले।

मौके से हरियाणा प्रदेश की 220 पेटी में भरी 10560 पउवा देशी शराब और नेशनल इंडस्ट्रियल कारपोरेशन राजा का सहसपुर मुरादाबाद लिखे नकली रैपर बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि रविवार सुबह 9:45 बजे गौरव गुप्ता को जेपी के सिविल लाइन हरदोई स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया।


एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि जय प्रकाश गुप्ता सहित तीनों लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि गिरोह के सरगना जेपी गुप्ता और अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

लंबी है जेपी की क्राइम हिस्ट्री
पिहानी ब्लॉक प्रमुख सरिता गुप्ता के पति और शराब माफिया जेपी गुप्ता की क्राइम हिस्ट्री है। एसपी ने बताया कि जय प्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी पिहानी कोतवाली में पांच और मझिला कोतवाली में एक मामला दर्ज है। इसमें एक मामला हरिजन एक्ट का भी दर्ज है।


पिछले साल घर से पकड़ी गई थी हरियाणा की शराब
पिछले साल 28 सितंबर को पुलिस और आबकारी टीम ने छापेमारी कर जेपी गुप्ता के पिहानी स्थित दुकान और मकान से हरियाणा प्रदेश की पांच पेटी शराब बरामद की थी। दुकान से हरियाणा ब्रांड की दो पेटी (24 बोतल)रायल चैलेंज, एक पेटी (12 बोतल) रायल स्टेड ब्रांड और घर से एक पेटी (11 बोतल) टीचर ब्रांड शराब के अलावा करीब तीन हजार नकली होलोग्राम, नकली ढक्कन आदि बरामद किए गए थे। जेपी की राजनीतिक पहुंच के चलते पुलिस ने उस मामले को दबा दिया था।
विज्ञापन



बदल गई बरामदगी की जगह
शराब माफिया जेपी गुप्ता पिहानी कसबे के रहने वाले हैं। इस समय उनकी पत्नी सरिता पिहानी की ब्लॉक प्रमुख हैं। जेपी की ज्यादातर संपत्तियां भी पिहानी के आसपास ही हैं। उनकी ज्यादातर दुकानें भी पिहानी और आसपास हैं। पुलिस ने बावन रोड तितौरा गांव के पास हरनाम सिंह के भट्ठे के पास से बरामदगी दिखाई है। पुलिस का दावा है कि जेपी और उसका बेटा खुद पैकिंग कर रहे थे। एक तो जहां बरामदगी दिखाई गई है उधर से पिहानी का रास्ता बहुत ही उल्टा है दूसरे खुलासे में करोड़पति जेपी गुप्ता व उनके बेटे को खुद होलोग्राम लगाते दिखाया गया है। जिस जेपी के पास सेल्समैन और वर्करों की लंबी लाइन हो वह अनजान भट्ठे के पास पैकिंग करने क्यों जाएगा।

- हरियाणा प्रदेश की 220 पेटी शराब, बोलेरो व लोडर बरामद
- पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेपी गुप्ता फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें