सांडी। थाना क्षेत्र के बरोलिया गांव में एक व्यक्ति ने नशे में भाई के साथ मारपीट की और बाइक में आग लगा दी। पुलिस को देखकर मौके से आरोपी भाग गया। गांव निवासी विश्वनाथ पुत्र रामविलास सोमवार दोपहर नशे में अपने परिजनों से विवाद करने लगा। परिजनों ने समझाया तो नाराज विश्वनाथ ने बड़े भाई रमई के सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसने घर के बाहर खड़ी अपनी बाइक को आग लगा दी। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। एसको अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो