फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार में नकब लगाकर चोरों ने जेवरात समेटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम निबहरा में चोरों ने शुक्रवार रात दीवार में नकब लगाकर घर से जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम निबहरा निवासी जगन्नाथ किसान है। शनिवार देर रात चोरों ने उनके घर की पीछे की दीवार में नकब लगा दी। कमरों के ताले तोड़कर गहने से भरे बक्से और पीतल के बर्तन उठा ले गए। शनिवार सुबह उसकी बहू कमरे में गई तो दीवार में सेंध लगी देख उसके होश उड़ गए। महिला के शोर मचाने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कुछ दूर खेतों में खाली बक्से और कपड़े पड़े मिले। पीड़ित के अनुसार चोरों ने बहू के कुंडल, बिछिया, सुतिया, बिछुवा समेत लगभग एक लाख के जेवर पार किए हैं। वहीं चोर 40 किलो वजन के पीतल के बर्तन उठा ले गए हैं। पीड़ित के पौत्र सुधाकर ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि जेवर चोरी नहीं हुए हैं। चोर कुछ पीतल के बर्तन उठा ले गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें