फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि सोमवार को उसकी 13 वर्षीय पुत्री ग्राम गोरिया में मवेशी चरा रही थी। तभी वहां आए चकौती खुर्द गांव निवासी शेर सिंह पुत्र छोटेलाल ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने बताया कि पड़ोस का गांव गोरिया हरपालपुर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए घटना के बाद वह बेटी के साथ हरपालपुर थाने गया और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया था। बुधवार को पुलिस ने एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें