माधौगंज। जेहदीपुर निवासी किशोरी ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम जेहदीपुर निवासी शबनम (13) पुत्री सुलेमान को मंगलवार सुबह परिजनों ने आग की चपेट में देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक शबनम गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। पिता सुलेमान ने बताया कि शबनम मानसिक रूप से बीमार थी। मंगलवार सुबह घर के लोग घरेलू काम मेें लगे थे। इस बीच शबनम ने कमरे में खुद पर केरोसिन छिड़कर कर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। शबनम के छह भाई-बहन हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।