फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्चा में अधेड़ का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के पुत्र ने साथियों की पिटाई से क्षुब्ध होकर पिता के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि अधेड़ नशे का आदी था।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्चा निवासी चरन सिंह (50) पुत्र पंचम सिंह के परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। उसका एक पुत्र लखनऊ में रहता है। दूसरा पुत्र पुत्र राहुल और पत्नी गांव में रहती हैं। शनिवार को चरन सिंह घर पर सोया था। रविवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पेड़ पर लटकता मिला। शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुत्र राहुल ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम को उसके पिता गांव के कुछ लोगों के साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान साथियों ने उनको मारापीटा था। उन्होंने रात करीब आठ बजे घर आकर जानकारी दी थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसके पिता ने फांसी लगा ली। कोतवाल ज्ञानप्रकाश तिवारी ने बताया कि अधेड़ ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
- बेटे ने साथियों की पिटाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की बात कही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें