फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष ने भाजपा मंडल मंत्री व बूथ अध्यक्ष को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष ने भाजपा मंडल मंत्री को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भरावन (हरदोई)। अतरौली थानाक्षेत्र के पंवाया गांव में शनिवार सुबह भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष ने भाजपा मंडल मंत्री के साथ मारपीट की। इसके बाद बेटों के साथ मिलकर गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष की दुकान में घुसकर उन्हें भी पीट दिया। मामले में जिलाध्यक्ष और उनके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पंवाया गांव निवासी मोनू सिंह (24) पुत्र अजय प्रताप सिंह भाजपा की भरावन मंडल कमेटी में मंत्री हैं। पंवाया के ही सर्वेश त्रिपाठी पुत्र संतोष त्रिपाठी बूथ अध्यक्ष हैं। मोनू सिंह ने बताया कि गांव के रहने वाले भाकियू लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश सिंह उर्फ वीरू शुक्रवार सुबह उनके घर आए और गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो वीर प्रकाश ने पुत्र आकाश और विकास के साथ मिलकर लात घूंसों व लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने पड़ोस में स्थित पंवाया बूथ अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी की दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ की। शनिवार सुबह हुई इस घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों ने विरोध कर दुकानें बंद रखीं। पीड़ित मोनू ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश, आकाश और विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ दीनानाथ मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- पंवाया बूथ अध्यक्ष से भी दुकान में घुसकर की मारपीट
- व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें, जिलाध्यक्ष और पुत्रों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें