फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर सात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहेमी निवासी प्यारी पत्नी रामप्रसाद ने बताया कि उसके पुत्र अरुणेश का विवाह देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाटकुआं निवासी ब्रजेश की बहन कृष्णा के साथ चार वर्ष पहले हुआ था। ब्रजेश इन दिनों शाहजहांपुर के बिजलीपुरा में रहता है। प्यारी ने बताया कि कृष्णा और अरुणेश के बीच विवाद होता रहता था। 19 नवंबर 2018 को ब्रजेश अन्य लोगों के साथ टेंपो से अहेमी आया और उसके साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए पति रामप्रसाद पर भी लाठियों से वार किए। घटना में घायल रामप्रसाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

अब न्यायालय के आदेश पर ब्रजेश पुत्र मुनेश्वर, मुनीम पुत्र छुटकऊ, कृष्णा देवी पत्नी अरुणेश, कमला देवी पत्नी मुनेश्वर, सतीश पुत्र मुनेश्वर निवासीगण ग्राम पाटकुआं देहात कोतवाली, कमल पुत्र सालिग व रेखा उर्फ शशि पत्नी कमल निवासीगण बरौनिया कोतवाली शाहाबाद के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें