फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सौहार में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सौहार निवासी पुष्पा (28) के पति मुन्ना उर्फ राजबहादुर ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था। घर में पुष्पा और दो बच्चे रश्मि व अंशिका थीं। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिलाएं घर पहुंच गईं तो देखा की पुष्पा का शव रस्सी के सहारे छत पर लगे कुंडे से लटका है। सूचना पर पुष्पा के पिता रामचंद्र निवासी दौलतयारपुर भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुत्री की शादी 2007 में राजबहादुर के साथ की थी। राजबहादुर आए दिन पुष्पा के साथ मारपीट करता था। गुरुवार को भी राजबहादुर ने पुष्पा को पीटा था। शुक्रवार सुबह पुष्पा ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने राजबहादुर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप
- फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
- पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें