फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी सूचना देने व मारपीट करने में पांच के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मल्लावां। लूट की झूठी सूचना देने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम नसीरपुर चौराहे पर ग्राम बखोरा निवासी ब्रजकिशोर का उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के ग्राम कबीरपुर निवासी अवनीश के साथ विवाद हो गया था। अवनीश के रिश्तेदार अमर सिंह ने पुलिस को अवनीश के साथ लूट होने की जानकारी दी। लूट की घटना संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। जांच में लूट की बात झूठी निकली। जिस पर पुलिस ने अवनीश समेत झूठी सूचना देने के आरोप में उसके रिश्तेदार अमर सिंह, सतीश और दूसरे पक्ष के ब्रजकिशोर और छोटेलाल को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शराब पीने के बाद आरोपियों का विवाद हुआ था। एक पक्ष ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। पांच लोगों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


लूट की झूठी सूचना देने में पांच लोगों पर कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें