हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर मोहल्ला बहरा सौदागर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने किसान को लूट लिया। किसान गल्ला मंडी में धान बेचकर बाइक से घर लौट रहा था। आस-पास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लूट का शिक ार हुए किसान से पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
पिहानी कोतवाली के समथरा गांव निवासी बलविंदर सिंह सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राली से नवीन गल्ला मंडी में धान बेचने आया था। बलविंदर बाइक से आया था। धान की तौल होने के बाद शाम लगभग पांच बजे उसने आढ़ती से 1 लाख 30 हजार रुपये लिए। रुपये लेकर वह बाइक से घर लौट रहा था।
शहर कोतवाली में हरदोई लखनऊ रोड पर मोहल्ला बहरा सौदागर के पास पीछे से बाइक सवार युवकों ने अपने आप को पुलिस कर्मी बताते हुए बलविंदर सिंह को रोक लिया। उसके रुकते ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उतर कर उसके कुर्ते की जेब से रुपये झपट लिए।
जब तक बलविंदर कुछ समझता बाइक सवार बदमाश सिनेमा चौराहा की तरफ भाग गए। बलविंदर के शोर मचाने पर आस-पास के दुकानदार पहुंचे। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बलविंदर से पूछताछ क े बाद बदमाशों की तलाश चालू की है। प्रभारी कोतवाल एसएसआई संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।