संडीला। कोतवाली क्षेत्र के संडीला-उन्नाव मार्ग पर पैदल चल रहे मजदूर को किसी वाहन ने रौंद दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बा के उन्नाव मार्ग निवासी दीपक कुमार गुप्ता (34) मजदूरी करते थे। शनिवार की शाम बेसरिया से पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम टिकरा के पास किसी वाहन ने रौंद दिया। उधर से गुजरे पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दीपक के परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।