हरदोई। डाकघर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके दो साथी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जेल भेज दिया है।
सोमवार की रात चोर कस्बा के मोहल्ला नवाबगंज स्थित मुख्य डाकघर में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गए। खटपट की आवाज सुन पड़ोसियों ने डाकघर की घेराबंदी कर भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया। उसके दो साथी भाग निकले। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राकेश उर्फ कल्लू निवासी ग्राम पेंदुला थाना अरवल बताया है। आरोपी के पास से 15 पासबुक बरामद की गईं। सुबह उप डाकपाल नीतेश की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।