फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छेड़छाड़ की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर लाठियों से हमला, तीन घायल

Fri, 12 Aug 2022 10:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
फोटो-21- घायल सिपाही विमल - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के मोर्चा रामनगर गांव में गुरुवार की रात एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे चालक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मोर्चा रामनगर गांव निवासी एक ग्रामीण ने गुरुवार की रात डायल 112 पुलिस को एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की सूचना दी। थाना अरवल में पीआरवी 2761 ड्यूटी पर तैनात सिपाही विमल बाबू, होमगार्ड रामवीर, पीआरडी जवान धर्मपाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अरवल, हरपालपुर, लोनार, पाली की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर विनोद कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने थाने में तैनात उप उप निरीक्षक धारा सिंह की तहरीर पर मोर्चा रामनगर गांव निवासी महेंद्र, राकेश, अवधेश, सुभाष, पंकज, अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अरवल छोटेलाल ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर हमला करने का कारण पता होने से इंकार किया। ग्रामीण भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

घायल होमगार्ड रामवीर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें