फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-30- मृतक दीपू की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज। कस्बा में संचालित निजी क्लीनिक में बुखार से पीड़ित युवक की झोलाछाप के इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने झोलाछाप पर गलत इलाज के कारण पति की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उल्जा गांव निवासी दीपू 30 वर्ष शनिवार को लुधियाना से घर आया था। रविवार को बुखार आने पर परिजन ने उसे कस्बा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां पर उसका इलाज छोलाछाप कर रहा था। शुक्रवार दोपहर दीपू की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन क्लीनिक से निजी वाहन से सीएचसी कोथावां ले गए। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सीमा ने झोलाछाप पर गलत इलाज से पति की मौत होने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजन की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें