फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः कोर्ट का आदेश, पुलिसकर्मियों पर दर्ज करें रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के कुछ लोगों ने डायल 112 के पुलिस कर्मियों पर होली में चंदा न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए न्यायालय में गुहार लगाई थी। सीजेएम कोर्ट ने अर्जी का संज्ञान लेते हुए डायल 112 के चार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र निवासी राहुल गौतम व अन्य ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें बताया था कि शिव शर्मा त्रिवेदी समेत चार पुलिसकर्मियों ने होली में उससे चंदा मांगा था। चंदा देने से उसने मना कर दिया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने थाने में शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस कारण न्यायालय की शरण ली। मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम संजय सिंह गौड़ ने सुरसा थानाध्यक्ष को शिव शर्मा त्रिवेदी समेत चार पुलिसकर्मियों पर एक सप्ताह के अंदर एफआईआर दर्ज कर आख्या न्यायालय में प्रेषित करने का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है और कोई आदेश भी नहीं मिला है। आदेश मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें