संडीला। कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डा चौकी अंतर्गत लखनऊ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के स्टोर रूम में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। एक युवक को चोरी की बैट्री और आरओ के साथ गिरफ्तार किया है। पेट्रोल टंकी के मैनेजर अजय कुमार पुत्र जवाहर ने पेट्रोल पंप के पीछे बने स्टोर रूम से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को गश्त के दौरान एसआई सुशील कुमार सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने लखनऊ रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पीछे से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता राजू सक्सेना पुत्र रामप्रसाद निवासी निकट गोल बिल्डिंग कछौना बताया है।