फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर लगाई जा रही रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी, तैनात है बसों का बेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों को ट्रेनों से घर वापस लाया जा रहा है। जिले में 20 दिन के अंदर हजारों की संख्या में मजदूर आ चुके हैं। इन्हें घर पहुंचाने को रोडवेज की 100 से ज्यादा बसें सक्रिय हैं। अलग-अलग शेड्यूल पर स्टेशन में आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सवार मजदूरों को उनकी संबंधित तहसीलों में भेजा जाता है। कई बार बिना पूर्व सूचना के ट्रेन आने पर प्रशासन ने सभी इंतजाम किए। एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने बताया कि आवश्यकतानुसार बसें मुहैया कराई जा रही है। एहितायतन बसें स्टेशन पर उपलब्ध रखी जाती हैं। कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें