फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिवारी के मजरा मढ़िया निवासी सीमा (40) की 19 जनवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला था। घटना में मृतका के भाई अरविंद निवासी करौंधियाई थाना माधौगंज ने सीमा के पति शिवलाल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अरविंद का आरोप था कि शिवलाल आए दिन सीमा के साथ मारपीट करते थे और इसके कारण सीमा ने फांसी लगाकर जान दे दी। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी ने बताया कि शिवलाल को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें