फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूदे अधेड़ का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम शाहजहांपुर के अधेड़ का शव नहर में उतराता मिला। मौके आए परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर से नहर निकली है। गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब मझिला पुल के नीचे नहर में ग्रामीणों ने अधेड़ का शव उतराता देखा। पुलिस ने जांच कर शिनाख्त के लिए शव की फोटो शाहजहांपुर भेजी। शाहजहांपुर पुलिस ने शव की शिनाख्त पुवायां के भरसंडा निवासी अशोक (45) के रूप में की। पुलिस के साथ कुछ घंटे में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि 21 सितंबर को अशोक गांव के पास नहर में कूद गया था। परिजन वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मझिला एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आगे की कार्रवाई शाहजहांपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें