हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर देहात कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद गोस्वामी मौके पर पहुंच गए। तलाशी के दौरान शव के पास से वोटर आईडी कार्ड और एक पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखा मिला। इस पर एलिकन बेसरा (25) निवासी ग्राम लखीपोखर थाना पाकुरिया जनपद पाकुड़ लिखा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद गोस्वामी ने बताया कि मृतक के पास मिली पर्ची में दर्ज मोबाइल नंबर पर सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।