फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को शराब पिलाने में प्रत्याशी के पति समेत दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मतदाताओं को शराब पिलाकर प्रलोभन देने के आरोप में एक प्रत्याशी के पति और एक व्यक्ति के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर पवार में मंगलवार की शाम पुलिस ने अनिल सिंह के मकान के बाहर छापा डाला। यहां मौके पर लगभग तीस लोग मौजूद मिले। पुलिस के मुताबिक प्रधान पद की प्रत्याशी बबिता सिंह के पति राणा प्रताप सिंह यहां लोगों को शराब और शीतल पेय पदार्थ पिला रहे थे। पुलिस को देखकर लोग भाग गए। कोतवाली के उपनिरीक्षक देवेंद्र यादव ने अनिल और राणा प्रताप सिंह के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव में शराब पिलाने और प्रलोभन देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें