हरदोई। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी अंबुज त्रिवेदी (25) पुत्र सतीशचंद्र त्रिवेदी को गुरुवार की देर शाम संदिग्ध हालात में दाहिने हाथ में गोली लग गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद परिजन उसे लेकर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने गोली लगने की बात से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)