हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के इस्लामपुर जगाई गांव निवासी सुंदरलाल ने जिला अस्पताल के शव वाहन चालक पर शव पहुंचाने के लिए रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया। साथ ही शिकायती पत्र सीएमएस को भेजा है। इस्लामपुर जगाई निवासी सुंदरलाल ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुंदरलाल का कहना है कि अस्पताल के शव वाहन से वह अपनी पत्नी के शव को गांव ले गया। आरोप है कि वहां शव वाहन चालक ने उससे रुपये की मांग की। साथ ही उससे सौ रुपये भी वसूल लिए। सीएमएस डॉ. एके शाक्य ने बताया कि शव वाहन सेवा निशुल्क है। अब मामला संज्ञान में आया है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)