फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशी के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र में 12 दिन पहले छुट्टा मवेशी के हमले में घायल हुए बुजुर्ग की सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम किर्तियापुर निवासी राधेश्याम (85) खेती करते थे। 17 फरवरी को वह खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान छुट्टा मवेशी ने उन पर हमला बोल दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए राधेश्याम को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले गए थे। यहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। इस पर परिजन उन्हें फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। रविवार को अस्पताल से चिकित्सक ने छुट्टी कर दी थी और परिजन उन्हें वापस घर ले आए थे। सोमवार को घर में ही उनकी मौत हो गई। परिवार में दो विवाहित पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें