फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेंपो पलटा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई माधौगंज-बघौली मार्ग पर टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। घटना में टेंपो चालक और उसके परिजनों समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

माधौगंज-बघौली मार्ग पर आवागमन के लिए टेंपो चलते हैं। इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में रहने वाले लोग हरदोई जाने के लिए भी बघौली तक टेंपो से जाते हैं। गुरुवार दोपहर बाद माधौगंज से टेंपो बघौली जा रहा था। ग्राम फिरोजपुर के निकट डेहुआ पुलिया के निकट टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। घटना में टेंपो चालक बबल (35) निवासी आंट थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर, उसकी पत्नी किरन (30) पुत्री राधिका (5), पुत्र शौर्य (2) और माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतयारपुर निवासी मैकूलाल (61) घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें