फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिंघाड़ा की गूदी लदी पिकअप पलटी, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंहदर। कासिमपुर के संडीला-बांगर-मऊ मार्ग पर गुरुवार शाम सिंघाड़ा लदी पिकअप अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। पिकअप सवार युवक की मौत हो गई। चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा डाल निवासी राहुल (22) गुरुवार को बघौली थाना क्षेत्र के बम्हना खेड़ा गांव से पिकअप पर सिंघाड़ा लादकर कानपुर जा रहा था। साथ में बघौली के कमोलिया गांव निवासी स्वरूप (58), जरेरा गांव निवासी अचल (35), अशोक (30), शाहाबाद के शहादत नगर गांव निवासी सोन पाल (32) भी सवार थे।
संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर सरेहरी गांव के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में रामस्वरूप की मौत हो गई। चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ संडीला अंकित मिश्रा ने बताया कि बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें