फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से घायल टैंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीते शुक्रवार की शाम शहर के स्वर्ण जयंती चौराहा पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल टेंपो चालक की उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम पपाईपुरवा मजरा पिपरी निवासी शांतीस्वरूप (28) टेंपो चलाता था। शुक्रवार की शाम वह शहर में स्वर्ण जयंती चौराहा (डीएम चौराहा) पर अपने टेंपो के नजदीक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने शांतीस्वरूप को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल शांतीस्वरूप को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। शनिवार की देर शाम उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी नीलम और दो पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें