फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अल्हापुर इबनेजई बारापुर निवासी राशिफ (14) मंगलवार को मोहल्ला वाजिबखेल में अपने नाना इसरार के घर गया था। बुधवार को वह साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान लोनी चीनी मिल में गन्ना उतारकर आ रहे ट्रैक्टर ने राशिफ की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी और उसे कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटे की हादसे में मौत की सूचना पर पिता राशिद शाहाबाद कोतवाली के सामने ही गश खाकर गिर गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृृतक दो भाई बहनों में बड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिला निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें