फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। आम बेचकर वापस गांव जा रहे बाइक सवार को हुलासपुर पुलिया के पास किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औरंगाबाद निवासी ताज (25) गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। आम के सीजन में आम की खरीद और बिक्री का काम भी ताज करता था। बृहस्पतिवार को वह संडीला मंडी में आम बेचने के लिए गया था। बृहस्पतिवार को ही दोपहर में वह वापस अपने गांव जा रहा था। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर किसी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ताज गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से कोथावां सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चार भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहिता था। बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि कुछ राहगीरों ने ट्रक की टक्कर से घटना होने की जानकारी दी है। ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें