हरदोई। कोविड-19 ने सोमवार को फिर से जिले में दस्तक दे दी है। आरटीपीसीआर में तीन महिलाओं में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिलीं महिलाओं को होम आइसोलेट कराया है।
कोरोना वायरस को जिले लोग धीरे-धीरे भुला चुके थे। इसी बीच सोमवार को लखनऊ से जारी आरटीपीसीआर में सांडी और मुरादपुर की तीन महिलाओं में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। आमजन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि पॉजिटिव मिली महिलाओं में दो सांडी क्षेत्र के तिलमईखेड़ा और एक अन्य मुरादपुर की है। बताया कि टीम के माध्यम से इन परिवारों के अन्य सदस्यों के भी सैंपल एकत्र कराए जाएंगे। इससे पहले कोविड-19 पॉजिटिव का केस 28 दिसंबर को अहिरोरी क्षेत्र में पाया गया था।