फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चाचा की हत्या में चचेरे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली इलाके में अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने जमीन की रंजिश को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 30 अप्रैल को संडीला निवासी बलऊ (50) का शव बरौनी में शहनाई मैरिज लॉन के पास पड़ा पाया गया था। परिवारी जनों से मिली तहरीर के बाद पुलिस ने नामजद रामसेवक और विमलेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि मृतक बलऊ और आरोपियों के पिता तीन भाई थे। इसमें सबसे छोटे श्रीराम की पहले ही मृत्यु हो गई थी। मृतक बलऊ और उसके भाई सकटू ने श्रीराम के मकान पर कब्जा कर लिया था। इसी मकान के कब्जे को लेकर रामसेवक विमलेश व मृतक बलऊ के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान दोनों आरोपियों ने बलऊ की 29 तारीख की देर रात में शहनाई मैरिज लॉन के पास गली में पड़ी ईंट से उस पर प्रहार कर हत्या कर दी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें