फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे दंपती, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बाइक सवार दंपती को पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी को बावन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बावन कस्बे के मोहल्ला बगदाद निवासी भीमराव मजदूरी करता है। उसकी ससुराल दुलारपुर सहिजना में है। पत्नी रेखा (32) पिछले कुछ दिनों से मायके में थी। बृहस्पतिवार को भीमराव पत्नी को लेने दुलारपुर सहिजना गया था। पत्नी को लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के पास पीछे से आई बाइक ने भीमराव की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी रेखा सिर के बल सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे सीएचसी बावन लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रेखा के पांच बच्चे हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें