फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय ये मजबूरी: रक्षाबंधन पर बच्चों ने मांगी मिठाई, नहीं दिला सका पिता तो कर ली खुदकुशी, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 31 Aug 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। मौत कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक पिता और परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव में गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन बच्चों ने मिठाई लेने की जिद की, लेकिन पिता रुपये न होने के कारण जिद पूरी नहीं कर सका। त्योहार पर बच्चे की छोटी सी जिद पूरी न कर पाने से दुखी पिता ने घर से 200 मीटर दूर एक पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर कर जान दे दी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कायमपुर निवासी शैलेंद्र (30) के दो पुत्र राहुल, अंशुमान व पुत्री नीलम है। पत्नी सियादेवी ने बताया कि रक्षाबंधन पर बच्चे पिता से मिठाई लाने की जिद कर रहे थे, लेकिन शैलेंद्र के पास रुपये नहीं थे। शैलेंद्र को कई दिनों से काम भी नहीं मिला था। वह आर्थिक तंगी से काफी परेशान था।

बच्चों की मांग पूरी न कर पाने से क्षुब्ध होकर शैलेंद्र गुरुवार की दोपहर में घर से करीब 200 मीटर खेत में खड़े नीम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटककर कर जान दे दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। मौत कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कई लोगों से ले रखा था उधार
प्रधानपति रामकिशोर ने बताया कि शैलेंद्र काफी गरीब था। मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। बच्चे भी बीमार रहते थे। इलाज के लिए लोगों काफी कर्ज भी ले चुका था। जिससे भी परेशान रहता था।
विज्ञापन

बरसात में पानी डूब गया था खेत
शैलेंद्र के पिता दयाराम के नाम भैंसटा नदी के किनारे डेढ़ बीघा खेत है। जिसमें मनोहर, शैलेंद्र व रामसुमिरन हिस्सेदार हैं। वहीं बरसात में खेत पानी में डूब गया था। शैलेंद्र के पास राशन कार्ड तक नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें