फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोरोना संक्रमित मरीज लापता, 24 घंटे से तलाश जारी

Tue, 04 Apr 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मरीजों की मनमानी या फिर जांच में लापरवाही का आलम यही चलता रहा तो फिर कोरोना की रफ्तार भरने में समय नहीं लगेगा। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद मरीज खुद को छुपाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में मरीज को न तो होमआइसोलेट किया रहा है और न ही हाटस्पॉट बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ से आई आरटीपीसीआर जांच में शहर के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी में 24 वर्षीय एक महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई। इस सूची के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉट स्पॉट घोषित करने के लिए पहुंची तो वहां मरीज ही नहीं मिला। मरीज के मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया तो उसने जांच कराने की बात से इन्कार करते हुए आजाद नगर में रहने की बात बताई। उसने बताया कि वर्तमान समय में वह इंदौर में है। इसके बाद मरीज ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस तरह से पता लगाते- लगाते 24 घंटे गुजर चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीज का कोई पता नहीं चला है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी भी मरीज का पता लगाने में जुटी हुई है।
अपने को छुपाते, लड़ने पर होते आमादा
सांडी थाना क्षेत्र में पाए गए कोरोना वायरस के मरीजों के तीमारदारों से बात की गई, उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ सर्दी जुखाम बुखार हुआ था उन्हें फर्जी तरीके से कोरोना वायरस के मरीज होने का दावा किया गया है। यही नहीं तीमारदार लड़ने पर भी आमादा हो गए।
विज्ञापन

कागजों पर सिमट कर रहे गए हॉट स्पॉट
लोगों की मानें तो हकीकत यह है अभी जितने भी मरीज कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए है। कही पर भी हॉट स्पॉट नहीं बने है। फिलहाल जिम्मेदार पहले की तरह ही कोरोना से बचाने के लिए हॉटस्पॉट बनाने का दावा पेश कर रहे हैं।
बोले जिम्मेदार

वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर सीबी सिंह ने बताया कि जो भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की सूची मिल रही है। उसी के आधार पर वहां क्षेत्र से संबंधित स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पर जाकर हॉट स्पॉट घोषित कर रही है और मरीज को होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें