हरदोई। जनपद में पिछले 24 घंटे के दौरान चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 13701 हो गई है।
जनपद में कोरोना के 68 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान चार लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। जनपद का रिकवरी रेट 96.98 फीसदी है।