हरदोई। जनपद में पिछले 24 घंटे के दौरान पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 13697 हो गई है।
जनपद में कोरोना के 68 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है, जबकि एक संक्रमित को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है। जनपद का रिकवरी रेट 96.98 फीसदी है।