हरदोई। जनहित की बात जब आई तो परमपिता परमात्मा भी जनता का पूरा साथ देते दिखे। जनता कर्फ्यू के दिन सुबह से ही मंदिरों में ताला रहा।
कोनोरा के खतरे को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर भीड़ भाड़ के चलते वहां भी श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगा दी गई है। जिसके चलते जनता कर्फ्यू के दौरान भी सभी मंदिर बंद रहे। खास बात यह रही कि नुमाइश चौराहे के शिव भोले मंदिर व स्टेशन रोड पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में गेट तो बंद थे लेकिन पर्दे नहीं डाले गए।
जिसके बाद रोजाना दर्शन करने वाले भक्त बाहर से ही माथा टेकने में सफल रहे।